Friday, September 9, 2016

हडप्पा संस्कृति और मोहनजोदडो के बारे मे 20 रोचक तथ्य जो शायद आपको न पता हो।

अभी  हाल ही मे Ritik roshan की Movie मोहन-जोदाडो Release हुई थी जो हडप्पा संस्कृति पर आधारित थी । आइये जानते है कुछ रोचक तथ्य ....

1. हडप्पा संस्कृति को सिंधु नदी की घाटी मे फैले होने के
कारण सिंधु घाटी की सभ्यता भी कहते है।पुरातात्त्विक संस्कृति शब्द का प्रयोग पुरावसतुओ के ऐसे समूह के लिए करते है जो विशिष्ट शैली के होते है ओर सामान्यता एक साथ, एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र तथा काल-खण्ड से संबंध पाए जाते है।
2. हडप्पा संस्कृति के दो प्रमुख केंद्र हडप्पा और मोहनजोदडो है।
3. हडप्पा सभ्यता की खोज 1921-22 मे दया राम साहनी, रखालदास बनर्जी और सर जाॅन मार्शल के नेतृत्व मे हुई।
4. हडप्पा सभ्यता का काल निर्धारण 2600ईसा पूर्व से 1900 ईसा पूर्व के बीच माना जाता है।
5. हडप्पा सभ्यता की जानकारी के प्रमुख स्त्रोत , खुदाई मे मिली इमारते , मृदभाण्ड , औजार ,आभूषण , मुर्तिया, मुहरे इत्यादि ।
6. हडप्पा सभ्यता का विस्तार क्षेत्र - अफगानिस्तान , जम्मु , बलुचिस्तान, (पाकिस्तान ) गुजरात , राजस्थान , पश्चिमी उत्तर प्रदेश  ।
7.  इसकी मुख्य विशेषता इसकी नगर निर्माण योजना है । यह एक नगरीय सभ्यता थी ।
8. इसकी बस्तािया दो भागो मे विभाजित थी - दुर्ग तथा निचला शहर ।
9. हडप्पा सभ्यता मे सडको तथा गलियो को एक ग्रिड पद्धति द्वारा बनाया गया था और ये एक दूसरे को समकोण पर काटती थी ।
10. जल निकास प्रणाली अदभुत थी । घरो की नालियो को गली की नालियो से जोड़ा  गया था। नालियां पक्की ईटो से बनाई गयी थी।
11. हडप्पा सभ्यता मे गेहूँ जौ दाल सफेद चना तथा तिल जैसे खाद्य पदार्थो के इस्तेमाल का अनुमान है।
12. हडप्पा सभ्यता मे - बकरी भैंस सुअर जैसे जानवरो के अस्तित्व का अनुमान है।
13. हडप्पा मे पायी जाने वाली लिपि को पढने मे विद्वान अभी तक असमर्थ है।
14. हडप्पा की लिपि दाई से बाई ओर लिखी जाती थी। इसमें चिन्हो की संख्या 375 से 400 के बीच थी।
15. हडप्पा सभ्यता मे बाट का प्रयोग संभवतः आभुषणो व मनको को तौलने के लिए होता था जो चर्ट नामक पत्थर से बनाए जाते थे।
16. चन्हुदडो शिल्प उत्पादन का एक प्रमुख केन्द्र था। शिल्प कार्यो मे मनके बनाना , शंख की कटाई , धातु कर्म, मुहर निर्माण तथा बाट बनाना सम्मिलित थे।
17. मुहरो और मुद्रांकनो का प्रयोग लंबी दूरी के संपर्को को सुविधाजनक बनाने के लिए होता था।
18. हडप्पा स्थलो से मिले शवाधानो मे आमतौर पर मृतको को गर्तो से दफ़नाया गया था । इनके साथ मृदभाण्ड आदि के अवशेष मिले है।
19. हडप्पा सभ्यता का विनाश कई कारणो से हुआ जैसे - जलवायु परिवर्तन , वनो की कटाई , बाढ, नदियो का सूख जाना या नदियो का मार्ग बदलना , भुकम्प , बाहरी आक्रमण इत्यादि ।

आपको यह पोस्ट कैसा लगा जरूर बताए ।
Rohitkumar.joy34@gmail.com पर संपर्क करे।