Thursday, October 13, 2016

Richest city in India:- भारत के दस सबसे अमीर शहर


Richest city in India...भारत के सबसे अमीर शहर




अर्थव्यवस्था के नाम पर भारत अब दुनिया के उस मुकाम पर है जिसे कोई देश नजरअंदाज नही कर सकता । मगर भारत की बढती हुई अर्थव्यवस्था मे राज्यो का पूरा सहयोग है

New world welth के अनुसार राज्यो (1जून 2016 तक)
भारत देश का हाल :- 5600 अरब डाॅलर की संपत्ति लोगो के पास है । और राज्यो मे सबसे शीर्ष पर मुंबई है ।


1.  मुंबई :-



मायानगरी , बाॅलीवुड का शहर महाराष्ट्र की राजधानी और भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भारत की अर्थव्यवस्था मे 6% का योगदान देता है मुंबई मे ही NSE ,BSE , RBI और अन्य संगठनो के हेडक्वार्टस भी स्थित है। भारत देश की बडी कंपनी रिलायंस इंडस्टीज , टाटा,  आदित्य बिरला जैसी कंपनी मुंबई से ही आपरेट होती है । एक तरह से मुंबई भारत देश की नीव है।
मुंबई मे 820 अरब डाॅलर की संपत्ति लोगो के पास है जिसमे 45000 लोग करोडपति है ओर    28 लोग अरबपति है ।

2. दिल्ली 




भारत की राजधानी दिल्ली  बहुत ही दिलचस्प शहर है लोग कहते है दिल्ली दिलवालो की है जो किसी भी चीज मे पीछे नही है चाहे वह प्रमुख सर्विस सेक्टर्स , सूचना प्रोघोगिकी ,होटल , बैंकिग और पर्यटन हो दिल्ली की आर्थिक मुख्य श्रोत भी यही है।
दिल्ली के लोगो के पास 450 अरब डालर की संपत्ति है ।जिसमे 22000 लोग करोडपति है तथा 18 लोग अरबपति है ।

3. बेंगलूरु:-




सिलीकाॅन सिटी के नाम पर मशहूर कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु जो IT कंपनियो का जन्मदाता कहे तो कोई बुराई नही है ।
संपत्ति के मामले मे 320 अरब डाॅलर की संपत्ति लोगो के पास है।
जिसमे 7500 लोग करोडपति है तथा 8 लोग अरबपति है।

4. हैदराबाद:-




शायद आपलोग ये जानते ही होगे कि इस शहर को Genome valley of India के नाम से भी  जाना जाता है। और City of pearls के नाम पर तो मशहूर है ही इस शहर मे गुगल, अमेजन, आइ बी एम जैसी अंतरराष्ट्रीय कंपनियो के आॅफिस भी  स्थित है।
310अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर है। 8200 लोग करोडपति तथा 7लोग अरबपति है।

5. कोलकाता :-




पश्चिम बंगाल की राजधानी और भारत की पूर्व राजधानी कोलकाता जो एक भारत की प्रमुख बंदरगाह शहर है
कोलकाता के लोगो के पास 290 अरब डाॅलर की संपत्ति के साथ पाँचवें नंबर पर है। यहाँ पर
8600 लोग करोडपति है तथा  10 लोग अरबपति है। जो हैदराबाद के मुकाबले करोडपति तथा अरबपति ज्यादा है। मगर लोगो  की संपत्ति के मुकाबले पीछे है।

6.  पूणे:-




पूणे महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बडा शहर है।
ज्यादातर जर्मन कंपनियो ने अपना आॅफिस को यही सेट किया है। एक तरह से पूणे अब जर्मन इंडस्ट्री का हब बन चुका है।
पूणे के लोगो  के पास 180अरब डाॅलर की संपत्ति है। 3900 लोग करोडपति ओर 5 लोग अरबपति है।

7. गुडगाँव:-




NCR मे बसा हरियाणा राज्य का गुडगाँव भी  अब एक अमीर शहर है।
यहाँ  आर्थिक के मुख्य श्रोत आॅफिस माॅल होटल और बडी बडी कंपनिया है ।
यहाँ के लोगो के पास 110 अरब डाॅलर की संपत्ति है जिसमे  3600 करोडपति तथा 2लोग अरबपति है।

8. चेन्नई :-




तमिलनाडु की राजधानी और भारत का पहला बंदरगाह शहर है।  कई बडे वाहन कंपनी जैसे फोर्ड, निसान, बी एम डब्ल्यू जैसी कंपनियो के हेडक्वार्टस भी  स्थित है।
यहाँ  की GDP 66 अरब डाॅलर है।

9. अहमदाबाद :-




गुजरात मे स्थित यह शहर यहाँ उभरते हुये बिजनेशमैन अडानी समूह तथा अंतरराष्ट्रीय कंपनिया निरमा, अरविंद मिल्स, कैडिला और टोरेंट फार्मास्युटिकल्स कंपनिया की जड इसी शहर मे है।
यह शहर जवाहरात और गहनो का निर्यातक भी है।
इसकी 64 अरब डाॅलर संपत्ति है।

10. सूरत:-




जितने भी  हीरे के व्यापारी है सब यही मिलेगे ।
दुनिया मे 80% रफ हीरे की कटाई और उसकी पाँलिश सूरत मे ही होती है ।
इस शहर को इसलिए डायमण्ड हब के रुप मे जाना जाता है। यहाँ कपड़े का काम भी  अधिक मात्रा मे होती है।
सूरत शहर की GDP करीब 40 अरब डाॅलर है।

अगर आपको  यह जानकारी अच्छी लगी हो तो सोशल मीडिया मे शेयर जरुर करे ।